दबंग गर्ल को हो सकती है जेल?.... बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट.... कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस.... सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुसीबत.... कोर्ट में हाजिर होने का आदेश.....

Sonakshi Sinha lands in legal trouble non bailable warrant issued against the actress case कानूनी पचड़े में फंसी सोनाक्षी सिन्हा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को हो सकती है जेल? सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुसीबत सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

दबंग गर्ल को हो सकती है जेल?.... बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट.... कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस.... सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुसीबत.... कोर्ट में हाजिर होने का आदेश.....

...

डेस्क। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मुश्किलों से घिरती हुईं नजर आ रही हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में सोनाक्षी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामला चार साल पुराना है। पैसे लेकर इवेंट में शामिल न होने के मामले में सोनाक्षी के खिलाफ मुरादाबाद की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 4 साल पुराना दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में न आने का है। एक्ट्रेस को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना है। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं।

 

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ह्यइंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड नाम से इवेंट ऑर्गनाइजिंग फर्म चलाते हैं। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनसे जुड़ी इवेंट कंपनियों ने उनके साथ 37 लाख की धोखाधड़ी की है। इसी मामले में फरवरी 2019 मे कटघर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था।  प्रमोद शर्मा के अनुसार, 30 सितंबर को उनकी इवेंट कंपनी ने दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया था।

 

 इसमें एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए टेलेंट फुलऑन कंपनी के संचालक अभिषेक सिन्हा और एक्सीड इंटरटेनमेंट के जरिए बात हुई। तय रकम के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा को कुल 28 लाख 17 हजार रुपये का भुगतान जून में चार किश्तों में कर दिया गया। कंपनी को पांच लाख रुपये बतौर कमीशन दिए गए। सारी रकम आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन दी गई। इसके बाद 21 जून को अभिषेक की इवेंट कंपनी ने उनके साथ सोनाक्षी के आने का लिखित करार किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने दिल्ली में होने वाले इवेंट के लिए प्रमोशनल वीडियो भी जारी किए थे।, लेकिन एक्ट्रेस इवेंट में नहीं आईं।   

 

फरियादी के वकील पीके गोस्वामी के अनुसार, इस मामले में केस दर्ज कराने के बाद मामला मुरादाबाद कोर्ट में आ गया। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। उस स्टे को 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक एक स्टे 6 महीने तक ही वैध रह सकता है, इसके बाद वह निष्क्रिय माना जाएगा। इस आदेश को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है।