कोर्ट में धमाका: दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाके से दहली जिला अदालत.... 2 लोगों की मौत.... 5 जख्मी.... जांच में जुटी पुलिस.... सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट.....

कोर्ट में धमाका: दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाके से दहली जिला अदालत.... 2 लोगों की मौत.... 5 जख्मी.... जांच में जुटी पुलिस.... सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट.....

...

डेस्क। पंजाब के लुधियाना जिला अदालत परिसर में धमाके से दो लोगों की मौत हो गई। इस जोरदार धमाके में पांच अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। यह धमाका जिला अदालत की दूसरी मंजिल पर वॉशरूम में हुआ। कोर्ट के दूसरे माले पर करीब 8 कमरे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर ली है और कोर्ट परिसर को खाली भी करवा दिया है। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची थी। कोर्ट की दूसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई गई। 

प्रशासन की ओर से शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। कोर्ट परिसर में जिस समय धमका हुआ उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लुधियाना के पुराने कोर्ट परिसर में यह विस्फोट हुआ है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह साजिश के तहत धमाका हुआ है। विस्फोट इतना भीषण था कि कोर्ट रूम की दीवारें टूट गईं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, 'लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत हुई है और द5 लोग घायल हुए हैं। 

चंडीगढ़ से बम निरोधक टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में विस्फोट पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, 'मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वॉशरूम में धमाके की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना को फिलहाल खारिज कर दिया गया है। लुधियाना अदालत में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पंजाब सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर अब सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अदालत परिसर में यह विस्फोट उस समय हुआ। जब जिला कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी।