Chhattisgarh Johar Party List : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची...देखें किनको- किनको मिला टिकट...

छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी ने 31 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची....यहाँ देखिये सूची

Chhattisgarh Johar Party  List : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची...देखें किनको- किनको मिला टिकट...
Chhattisgarh Johar Party List : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची...देखें किनको- किनको मिला टिकट...

रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के राजनीतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह सूची जारी की है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा की हम त्योहार के दिन अपने प्रत्याशी का एलान करना चाहते थे इसलिए आज हमने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपने प्रत्यशियो की घोषणा की गई है।

बघेल ने कहा पहले चरण के चुनाव के लिए हमारी पार्टी से चार लोगों ने नामांकन भरा था। लेकिन हमारे कैंडिडेट के नामांकन को रद्द कर दिया गया। सिर्फ एक कैंडिडेट का नामांकन स्वीकार किया गया है। कवर्धा और अन्य जगहों पर हमारे कैंडिडेट के साथ दबंगई की गई है। इस संबंध में हम निर्वाचन आयोग से भी शिकायत करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के कहा की जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को निर्वाचन आयोग से छड़ी का चुनाव चुन्ह मिला है। पार्टी इसी सिंबल से चुनाव लड़ेगी।

 

2018 विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने परदेसिया बनाम छत्तीसगढ़िया का मुद्दा जमकर उठाया था। खुले तौर पर पार्टी ने भाजपा का विरोध किया और कांग्रेस पार्टी का सपोर्ट किया था , जिसका असर चुनावी परिणाम में भी देखने को मिला था। वही इस बार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अपनी पार्टी बनाकर खुद चुनाव लड़ रही है। ऐसे में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी कई विधानसभा सीटों पर अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ सकती है।​​​​​​​
10 लाख से अधिक कार्यकर्ता

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का दावा है कि प्रदेश भर के सभी जिलों में उनके कार्यकर्ता है। पार्टी में कुल 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं और जो इस बार के चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित है।