अवैध रूप से नशीली दवाई का विक्रय करने वाली महिला : प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट 12000, कैप्सूल 240 नग  कुल कीमती 30,775 /- रूपये...

अवैध रूप से नशीली दवाई का विक्रय करने वाली महिला : प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट 12000, कैप्सूल 240 नग  कुल कीमती 30,775 /- रूपये...
अवैध रूप से नशीली दवाई का विक्रय करने वाली महिला : प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट 12000, कैप्सूल 240 नग  कुल कीमती 30,775 /- रूपये...

अवैध रूप से नशीली दवाई का विक्रय करने वाली महिला पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

 

मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का

 

जप्त संपत्ति :- प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट 12000, कैप्सूल 240 नग  कुल कीमती 30,775 /- रूपये 

 

आरोपिया के विरुद्ध थाना बोध घाट में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही 

 

नाम आरोपिया :-  रीता चौधरी उर्फ़ जुगबाई चौधरी पति चन्दन कुमार चौधरी निवासी राउतपारा दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)

                       

जगदलपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रतिबंधित नशीली दवाई का अवैध रूप से  विक्रय करने वाली महिला पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

          ज्ञात हो कि दंतेश्वरी वार्ड में एक महिला के द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाई का अवैध रूप से विक्रय करने की जानकारी मिली थी। सुचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर, एक संदेही महिला जो प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय कर रही थी, जिसे पहचान कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम रीता चौधरी उर्फ़ जुगबाई निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर का होना बताई । जिस आरोपिया के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई टैबलेट 12000 नग, कैप्सूल 240 नग़ कुल कीमती 30,775/- रुपए को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपिया के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21(B) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपीया को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।   

 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - कविता धुर्वे 

उपनिरी. - अरुण मरकाम

प्रधान आरक्षक :- पवन श्रीवास्तव, सोनमनी मंडावी 

आरक्षक - प्रकाश नायक, राकेश मंडावी, सुरेश चंद्रवंशी