CG - महिला कर्मचारियों की गुंडागर्दी : अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मचारियों के मौत मामले में कवरेज करने गए पत्रकारों से मारपीट, कैमरा तोड़ा, मोबाइल भी छीने, मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश.....देखे वीडियो….

राजधानी के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों की आज गुंडागर्दी देखने को मिली। दरअसल राजधानी रायपुर के लाभण्डी स्थित अशोका बिरयानी में आज गुरुवार की सुबह गटर की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

CG - महिला कर्मचारियों की गुंडागर्दी : अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मचारियों के मौत मामले में कवरेज करने गए पत्रकारों से मारपीट, कैमरा तोड़ा, मोबाइल भी छीने, मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश.....देखे वीडियो….
CG - महिला कर्मचारियों की गुंडागर्दी : अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मचारियों के मौत मामले में कवरेज करने गए पत्रकारों से मारपीट, कैमरा तोड़ा, मोबाइल भी छीने, मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश.....देखे वीडियो….

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों की आज गुंडागर्दी देखने को मिली। दरअसल राजधानी रायपुर के लाभण्डी स्थित अशोका बिरयानी में आज गुरुवार की सुबह गटर की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद खबर की जानकारी लेने घटनास्थल पर पहुंचे पत्रकारों से बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने मारपीट की और उनके कैमरे और मोबाइल भी छीन लिए, वहीं इस घटना के बाद से पत्रकारों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में पत्रकार अशोका बिरयानी पहुंचे है, जो लगातर अशोका बिरयानी के कर्मचारियों के खिलाफ FIR की मांग कर रहे है। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित है।

 

 

आपको बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत लाभंडी में स्थित अशोका बिरयानी में गटर टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गटर साफ़ करने टैंक में उतरे और गटर में फस गए, वहीं दम घुटने से दोनों बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।