पुनीत सागर अभियान के तहत शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के 51 कैडेट्स ने आज कोनी डेम के आसपास चलाया सफाई अभियान प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कपड़े से बने थैले को को बढ़ावा देने दिया गया जोर




पुनीत सागर अभियान के तहत 7 छ . ग. बटालियन बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सतीश कुमार गुप्ता, व ऑफिसर संजीव रॉय, प्रिंसिपल डीआर.साहू और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नीता जौहर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के 51 कैडेट्स ने दिनांक 17/09/2022 दिन शानिवार को कोनी डेम मस्तूरी (अरपा नदी) के आसपास सफाई अभियान चलाया गया । कैडेट्स द्वारा प्लास्टिक कचरा को एकत्र कर उनका निस्तारण किया गया। इसके पश्चात समीप के शिव मन्दिर की भी साफ सफ़ाई की गई। नदियों का जल पीने योग्य होता है इसलिए ग्रामीण अंचल में लोगों को नदी में। गंदगी न फेकने की सलाह दी गई। प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर कपडे के झोले (बैग) का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। कपड़े की थैले को बढ़ावा देने की कोशिश करने की बात बताया गया कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने एक दिन पूर्व ही 100 थैली की सिलाई की और उसे आसपास के ग्रामीणों के घर पहुंच कर भेट स्वरूप प्रदान किया इस कार्य को ग्रामीणों ने भी खूब सराहा। इस कार्यक्रम में सीनियर कैडेट्स भगवती प्रसाद पायल सिन्हा निकिता सिंह शिवा घोष रत्नेश पूजा अर्चना आदित्य आदि कैडेट्स शामिल रहे।