अजब-गजब: महिला IPS अधिकारी का पेन हुआ गुम.... पेन खोया तो ढूंढने में लगा दीं पुलिस टीमें.... तलाश में भेजे जवानों ने बाजार खंगाला.... CCTV कैमरे भी खंगाले.... लोगों से पूछताछ.... फिर जो हुआ.......

अजब-गजब: महिला IPS अधिकारी का पेन हुआ गुम.... पेन खोया तो ढूंढने में लगा दीं पुलिस टीमें.... तलाश में भेजे जवानों ने बाजार खंगाला.... CCTV कैमरे भी खंगाले.... लोगों से पूछताछ.... फिर जो हुआ.......

डेस्क। एक महिला आईपीएस अधिकारी का पेन गुम हो गया है। पेन गुम होने के बाद महिला आईपीएस ने उस पेन को तलाश करने के लिए पुलिस के जवान लगा दिए हैं। गुम हुए पेन की कीमत हजारों रूपए बताई जा रही है। हालांकि अब तक पेन का कुछ पता नहीं चला है। पेन चर्चा का विषय बन गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक अजीब मामला सामने आया। यहां पुलिस भर्ती के लिए ड्यूटी पर आई एक महिला आईपीएस अधिकारी का महंगा पेन गायब हो गया तो विभागीय अफसरों का पसीना छूट गया। महिला अफसर ने पेन ढूंढने के लिए पुलिस की पूरी टीम लगा दी। 

मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती का आयोजन हो रहा है। इसी सिलसिले में महिला अफसर जिला मुख्यालय कुल्लू में पुलिस भर्ती करवाने आई हैं। यहां पर महिला आईपीएस अधिकारी का महंगा पेन गुम हो गया। इसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस के जवान लगा दिए गए। हालांकि, पेन का पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी का गुम हुआ पेन चर्चा का विषय बन गया है। गुम पेन की कीमत हजारों में बताई जा रही है। मामले में एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पेन गुम होने की बात सही है। पेन तलाशने में जुटे पुलिस कर्मचारियों ने ढालपुर में कई दुकानों में जाकर पूछताछ की। 

यहां तक कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम आदमी की शिकायत पर पुलिस कितनी जल्दी कार्रवाई करती है, जबकि कमांडेंट महिला आईपीएस अधिकारी के पेन की तलाश के लिए जवान भी लगा दिए गए। दरअसल, रविवार शाम को महिला अधिकारी ढालपुर अस्पताल के आसपास की दुकानों में कुछ सामान की खरीदारी के लिए आई थीं। इस दौरान उनका कीमती पेन कहीं खो गया। हालांकि, पेन को उन्होंने ढूंढ़ने की कोशिश नाकाम रही है। दोपहर के समय पुलिस के कर्मचारी दुकानों में पहुंचे।