CG का शख़्स है मुर्गों का शौकीन: इस युवक के पास हैं सिंगापुर, अफगानिस्तान से लेकर UAE तक के मुर्गे.... पाल रखे हैं 1-1 लाख के कई मुर्गे.... जानिए खासियत.... देखें तस्वीरें......

Chickens collection Cocks Afganistan Nepal Foreigner Chickens Hobby Fighter chickens Google

CG का शख़्स है मुर्गों का शौकीन: इस युवक के पास हैं सिंगापुर, अफगानिस्तान से लेकर UAE तक के मुर्गे.... पाल रखे हैं 1-1 लाख के कई मुर्गे.... जानिए खासियत.... देखें तस्वीरें......

...

जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह निवासी 27 वर्षीय अफजल खान को लड़ाकू और महंगे नस्ल के मुर्गे पालने का शौक है। अपनी इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने देश-दुनिया के सर्वोत्तम महंगे और बेशकीमती मुर्गों का संग्रह अपने फार्म में किया है। उसके फार्म में 3 से 4 फीट के विदेशी मुर्गे हैं, जिनमें कई लड़ाकू मुर्गे भी हैं। अफजल खान ने बताया कि इन्होंने कुछ मुर्गों को पाकिस्तान और अफगानिस्तान, बैंकाक, सिंगापुर, यूएई, नेपाल सहित अन्य देशों से भी मंगाया है। उसने बताया कि वह गूगल देखकर हवाई जहाज से कूरियर के माध्यम से किसी भी कीमत पर मिले, वह मंगा लेता है। 

प्रत्येक मुर्गे को खिला-पिलाकर बड़ा करने में हर माह हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। अफजल ने बताया कि अब उनके पाले मुर्गे की डिमांड 1 लाख रुपए तक हो चुकी है। खास बात यह है कि उनके अधिकतर मुर्गों की लंबाई 3 से 4 फीट हैं। उसके फार्म को देखने जिले नहीं बल्कि दीगर राज्य के लोग भी पहुंचते हैं और बोली लगाकर ले जा रहे हैं। वहीं हैदराबाद, तमिलनाडू, केरल सहित अन्य राज्यों के लोग यहां से मुर्गे ले जा चुके हैं। अफजल को महंगे नस्ल के मुर्गा पालने की शौक महज 7 साल की उम्र से ही था। उम्र बढ़ते-बढ़ते शौक भी बढऩे लगा और अब देश-दुनिया के सर्वोत्तम और बेशकीमती नस्ल में मुर्गों का संग्रह उसके पास है। 

अफजल ने अपने कुछ पसंदीदा मुर्गों का नाम सिकंदर, शेरा, बादशाह, टर्मिनेटर, काका, भैया भी रखा है। अफजल खान के पास बेशकीमती और महंगे मुर्गों के कलेक्शन की संख्या सैकड़ों में है। जिसमें पैरॉट ब्रीड, गलवा ब्रीड, टूठूकुड़ी ब्रीड, जावा ब्रीड, पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी ब्रीड, फरीद कोटि ब्रीड, नेपाली ब्रीड, अमरोहा ब्रीड, राम पूरी, हैदराबादी, केरला ब्रीड, तमिलनाडू ब्रीड जैसे कई अन्य महंगे और बेशकीमती मुर्गों की ब्रीड है। इन्हें देशी ब्रीड में कन्वर्ट कर अपने फार्म की पहचान विदेशों में लाना चाहते हैं।