VIDEO यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या : Youtuber ने नक्सलियों के खिलाफ Video किया था अपलोड…खुलेआम चुनौती देकर कही थी ये बात…नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट…देखे विडियो…..

YouTuber was shot dead: 19 videos were uploaded against Naxalites in 2 months… openly challenged and said this गरियाबंद से सटे ओड़िशा के नवरंगपुर में एक Youtuber की हत्या कर दी गयी। शक है कि उसकी हत्या नक्सलियों ने की है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

VIDEO यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या : Youtuber ने नक्सलियों के खिलाफ  Video किया था अपलोड…खुलेआम चुनौती देकर कही थी ये बात…नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट…देखे विडियो…..
VIDEO यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या : Youtuber ने नक्सलियों के खिलाफ Video किया था अपलोड…खुलेआम चुनौती देकर कही थी ये बात…नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट…देखे विडियो…..

YouTuber was shot dead: 19 videos were uploaded against Naxalites in 2 months… openly challenged and said this

गरियाबंद 17 सितंबर 2022। गरियाबंद से सटे ओड़िशा के नवरंगपुर में एक Youtuber की हत्या कर दी गयी। शक है कि उसकी हत्या नक्सलियों ने की है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। मृतक का नाम हिंदू मरकाम बताया जा रहा है, दरअसल पिछले दिनों हिंदू मरकाम ने नक्सलियों के खिलाफ 19 वीडियो अपलोड किए थे। इस वजह से वो नक्सलियों के निशाने पर था। इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ ही बताया जा रहा है। 2 महीने पहले युवक का घर जला दिया गया था, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किए थे। वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था, उनके करतूतों की पोल खोलता था।

हिंदू मरकाम गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में पिछले 10 सालों से अपने मामा के घर रह रहा था। हालांकि एक-दो महीने पहले वो अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव चला गया था। 15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था। लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ लोगों ने नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मार दी।

.....

 

लोग उसे मृत समझकर उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसके करवट बदलने पर पता चला कि वो जिंदा है। तुरंत रायघर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डेढ़ घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। रायघर पुलिस ने मीडिया में बयान जारी करके कहा है कि हत्या नक्सलियों ने की है। वहीं SDOP मैनपुर अनुज गुप्ता ने भी ओडिशा पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की पुष्टि की है।
 

युवक चारपहिया वाहनों को किराए पर देता था, साथ ही वीडियो शूटिंग का काम भी करता था। अपने बेबाक बयानों के लिए वो जाना जाता था। उसने 2020 में भुतबेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसमें उसे हार मिली थी।