Tiago EV -Tata Tiago EV: टाटा ने लॉन्च की टियागो EV, जो है अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार...जानें एक बार चार्ज करने पर कितने किलोमीटर चलेगी ये कार...
Tiago EV :Tata Tiago EV: Tata launched the Tiago EV, which is the cheapest electric car ever...Know how many kilometers this car will run on a single charge... Tiago EV :Tata Tiago EV: टाटा ने लॉन्च की टियागो EV, जो है अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार...जानें एक बार चार्ज करने पर कितने किलोमीटर चलेगी ये कार...




Tata launched Tiago EV :
नया भारत डेस्क : टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर हैचबैक टाटा टियागो का EV (इलेक्ट्रिक वैरिएंट) लॉन्च कर दिया। इस EV में एक बार चार्ज करने के बाद 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर, 2022 से और डिलीवरी, जनवरी 2023 से शुरू होगी। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। हालांकि, ये फिर भी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। (Tata launched Tiago EV)
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए राखी गयी है। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। ये EV सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रही और डिलीवरी जनवरी 2023 से होगी। (Tata launched Tiago EV)
फास्ट चार्जर से 57 मिनट में होंगे 80% चार्ज :
ऑटो दिग्गज पहले से ही टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टिगोर EV जैसे मॉडलों के साथ देश में EV सेगमेंट को लीड कर रही है। टाटा टियागो EV सेगमेंट में भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टियागो की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80% चार्ज करने में 57 मिनट लगेंगे। (Tata launched Tiago EV)
टियागो में 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। दावों के मुताबिक टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इस EV पर 1,60,000 km तक बैटरी और मोटर वॉरंटी मिलेगी।
टाटा टियागो ईवी में दो ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ेगी। टाटा ईवी के एक्जिस्टिंग यूजर्स के लिए टियागो ईवी की पहली 10,000 बुकिंग में से 2000 यूनिट रिजर्व रहेगी। (Tata launched Tiago EV)
4 सालों में 10 EV लाने का प्लान :
टाटा अगले 4 सालों में 10 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने की योजना बना रही है। 76वीं एनुअल रिपोर्ट में शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि भारत में हमारे पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की पहुंच अब इस साल दोगुनी होकर 2% हो गई है। उन्होंने कहा था कि हम आने वाले सालों में तेजी से वृद्धि की उम्मीद करते हैं। 2025 तक टाटा मोटर्स के पास 10 नए BEV व्हीकल होंगे। (Tata launched Tiago EV)