Mahila Samman Savings Scheme : केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की ख़ास FD स्कीम, मिलेगा तगड़ा ब्याज, जाने योजना से जुड़ी पूरी डिटेल...
Mahila Samman Savings Scheme: Central government has started a special FD scheme for women, they will get huge interest, know the complete details related to the scheme... Mahila Samman Savings Scheme : केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की ख़ास FD स्कीम, मिलेगा तगड़ा ब्याज, जाने योजना से जुड़ी पूरी डिटेल...




Mahila Samman Savings Scheme :
नया भारत डेस्क : महिलाओं को अब भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ही अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को मात्र डाकघर में खाता खोलवा कर धनराशि जमा करनी होगी। केंद्र सरकार केवल महिलाओं व युवतियों के लिए जनपद के सभी डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत जमा धनराशि का दो साल बाद 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। खास बात यह है कि एक हजार रुपये से लेकर वह दो लाख रुपये तक अपने खाते में जमा कर सकती हैं। (Mahila Samman Savings Scheme)
यही नहीं एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद आवश्यकता होने पर खाताधारक महिला कुल राशि का 40 प्रतिशत धनराशि निकाल भी सकती हैं। यह योजना मात्र 31 मार्च 2025 तक लागू की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के बैंकों को MSSC खाते खोलने के लिए अधिकार दिए हैं। इसके अलावा यह सुविधा देशभर के डाकघरों में भी उपलब्ध है। यानी पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। (Mahila Samman Savings Scheme)
जानिए क्या है क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के मकसद से की गई है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई थी। इस योजना का फायदा सिर्फ भारतीय महिलाओं को ही मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का फायदा किसी भी उम्र की महिला को मिल सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जरूरी दस्तावेज हैं। भारत सरकार यह एकमुश्त योजना है। मैच्योरिटी पूरा होने पर गारंटीड इनकम होती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पैसे 2 साल के लिए जमा किए जा सकते हैं। इसमें 2 साल का ब्याज आपको एक साथ मैच्योरिटी पर मिल जाता है। (Mahila Samman Savings Scheme)