Raigad Bus Accident: तेज रफ्तार बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी,मचा कोहराम...12 यात्रियों की मौत,कई घायल.....
मुंबई से कुछ किलोमीटर दूर रायगढ़ जिला पड़ता है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बस खाई में गिर गई है। मौके पर ही 7 बस यात्रियों की मौत हो गई। अन्य घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद राहत कार्य में मदद की।




नया भारत डेस्क : महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शुक्रवार की रात एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
बस मे सवार 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 25 घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। राहत कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जिस खाई में बस गिरी है, वह लगभग 200 फीट गहरी है।
बस खाई में कैसे गिरी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
कई यात्री बुरी तरह बस में फंसे
खाई में गिरी बस के परखच्चे उड़ गए। बुरी तरह से दबे कई यात्रियों को निकालने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। मरनेवालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कई लोगों की समय रहते जान बचाई। एंबुलेंस से और अन्य यात्रियों की गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पुणे से मुंबई जा रही थी बस
पुलिस ने बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। जब बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर थी तभी शिंगरोबा मंदिर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।