PNB Interest Rates 2023 : ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले! इस बैंक ने फिर बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें, यहाँ देखें नई ब्याज दरें...
PNB Interest Rates 2023: The customers are bat-bat! This bank again increased interest rates on fixed deposits, see new interest rates here... PNB Interest Rates 2023 : ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले! इस बैंक ने फिर बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें, यहाँ देखें नई ब्याज दरें...




PNB Interest Rates 2023 :
नया भारत डेस्क : पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को अच्छा कमाई का मौका दे रहा है. बैन ने कुछ चुनिंदा अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगी. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 20 फरवरी 2023 से प्रभावी हैं. बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चुनिंदा एफडी की ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट्स (bps) तक की बढ़ोतरी की है. ब्याज दरें 5 से 30 bps की रेंज में बढ़ाई गई हैं. (PNB Interest Rates 2023)
नवीनतम वृद्धि के बाद, पीएनबी 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व जमा पर 3.5% से 7.25% तक की ब्याज दर की पेशकश करेगा. पंजाब नेशनल बैंक की 5 साल की एफडी पर अपने रेगुलर कस्टमर को सालाना 6.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. अगर कोई कस्टमर 10 लाख रुपये की एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी पर 13,80,420 रुपये मिलेंगे. यानी, ब्याज से 3,80,420 रुपये की फिक्स्ड इनकम होगी. (PNB Interest Rates 2023)
इसी तरह, सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. अगर 10 लाख रुपये की एफडी कोई कस्टमर कराता है, तो उसे मैच्योरिटी पर करीब 14,14,778 मिलेंगे. इसमें ब्याज से 4,14,778 रुपये की कमाई होगी. बता दें, पीएनबी 666 दिन की खास FD पर रेगुलर कस्टमर को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है. यह ब्याज दरें 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के लिए हैं. (PNB Interest Rates 2023)
PNB Interest Rates 2023
टेन्योर | रेगुलर कस्टमर | सीनियर सिटीजन |
7-45 दिन | 3.5% | 4.0% |
180-270 दिन | 5.5% | 6.0% |
1 साल | 6.8% | 7.3% |
666 दिन | 7.25% | 7.75% |
2 साल | 6.8% | 7.3% |
3 साल | 7.0% | 7.50% |
5 साल | 6.5% | 7.0% |
10 साल | 6.5% | 7.3% |
5 साल की FD पर टैक्स सेविंग
5 साल की एफडी पर सेक्शन 80C के अंतर्गत डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स बचाया जा सकता है. इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है. (PNB Interest Rates 2023)