CG- BMO की छुट्टी BIG NEWS: बीएमओ को हटाने का आदेश जारी…. गंभीर आरोपों से थे घिरे.... अब इन्हें मिली जिम्मेदारी.... देखें आदेश.....




...
गरियाबंद। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद ने BMO एसपी प्रजापति की छुट्टी कर दी है। प्रजापति पर आरोप था कि वो कर्मचारियों का वार्षित वेतन वृद्धि पर जानबूझकर रोक लगा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों को परेशान करने के लिए वेतन काटने के साथ-साथ गर्भवती कर्मचारियों को भी जानबूझकर कोरोना ड्यूटी में भेजा जाता है। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन पिछले कई दिनों से बीएमओ एसपी प्रजापति के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की नाराजगी को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ एसपी प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ सुनील भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा का प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि डा० एस. पी. प्रजापति प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सा०स्वा०केंद्र छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी के पद से भारमुक्त करते हुये अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जिला चिकित्सालय गरियाबंद में कार्य संपादित करेगें।
जारी आदेश में आगे कहा गया है कि उनके स्थान पर डॉ. सुनील भारती वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर ( संलग्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग), विकासखण्ड-मैनपुर, जिला गरियाबंद को अस्थाई रूप - से अग्रिम आदेश तक प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा का प्रभार सौंपा जाता है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
देखें आदेश
