Modi Popularity: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर के मीडिया ने माना, बढ़ी मोदी की लोकप्रियता.

Modi Popularity: On the historic victory of BJP,

Modi Popularity: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर के मीडिया ने माना, बढ़ी मोदी की लोकप्रियता.
Modi Popularity: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर के मीडिया ने माना, बढ़ी मोदी की लोकप्रियता.

NBL, 09/12/2022,Modi Popularity: On the historic victory of BJP, media around the world agreed, Modi's popularity increased.

गुजरात चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों में बढ़ती स्वीकार्यता के तौर पर देखा है। ज्यादातर रिपोर्ट और विश्लेषणों के मुताबिक, मोदी के करिश्माई नेतृत्व की वजह से भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है।

उनके नेतृत्व के करिश्मे को डिकोड करते हुए माना कि विकास और हिंदुत्ववादी छवि का मिश्रण उनकी करिश्माई छवि की बुनियाद है। बीबीसी ने लिखा, भाजपा की जीत ने भारत में मोदी के प्रभुत्व को मजबूत किया, उन्होंनै गुजरात चुनाव को खुद का जनमत संग्रह बना दिया। 

ब्रिटिश न्यूज पोर्टल इंडिपेंडेंट ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ी राहत बताया। खासतौर पर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच ऐसे अभूतपूर्व जनसमर्थन को विकासवाद और हिंदुत्व के चमत्कारी नेतृत्व का नतीजा माना है। कतर के राजपरिवार के स्वामित्व वाले अल जजीरा ने लिखा, पीएम मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी का भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात पर नियंत्रण बरकरार। 

*बढ़ती लोकप्रियता हैरान करने वाली... 

ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन ने लिखा कि गुजरात लंबे समय से हिंदू राष्ट्रवादी भाजपा का गढ़ रहा है, जिसने 1995 के बाद से वहां लगातार सात चुनाव जीते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार के परिणाम भाजपा की सबसे बड़ी चुनावी सफलता रहे। अमेरिकी मीडिया हाउस एबीसी न्यूज ने गुजरात को ऐतिहासिक जीत बताते हुए लिखा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और धार्मिक ध्रुवीकरण की आलोचना के बावजूद मोदी और उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता हैरान करने वाली है। 

*भाजपा का वफादार हिंदू वोट बैंक स्थिर... 

दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले बिजनेस अखबार निकेई की वेबसाइट एशिया निकेई ने लिखा, उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ती बेरोजगारी की चिंताओं के बावजूद भाजपा का वफादार हिंदू वोट बैंक स्थिर प्रतीत होता है। पीएम मोदी ने अपनी स्टार पावर से भाजपा को आशातीत सफलता दिलाई है। सिंगापुर के न्यूज पोर्टल स्ट्रेट टाइम्स ने लिखा, गुजरात भाजपा का गढ़ है। पीएम मोदी ने 2001 से 2014 के बीच 13 वर्ष तक राज्य में शासन किया और इसे आर्थिक महाशक्ति में बदला। पीएम मोदी के प्रभाव का ही नतीजा है कि तमाम स्थानीय मुद्दों के साथ ही मोरबी में हुए बड़े हादसे के बाद भी भाजपा ने अविश्वसनीय जीत हासिल की।