अब दिल्ली घूमना होगा और आसान, सरकार ने किया ‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप लॉन्च, इस ऐप से मिलेगी सारी सुविधाएं जानकारियां पढ़े पूरी खबर




नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए रोजाना हजारों पर्यटक आते है। जिससे पहली बार दिल्ली गए पर्यटकों को घूमने में काफी भटकना पड़ता है। इस दिक्कतों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाहर से आए लोगों के लिए नई सुविधा दी है। जिससे पर्यटकों को अब परेशानी नहीं होगी।
सरकार ने पर्यटकों की दिक्कतों को देखते हुए ‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप लॉन्च किया है। इसे प्रत्तेक पर्यटक इस्तेमाल कर सकता है और दिल्ली घूमने आए पर्यटक इस ऐप के जरिए घूमने की योजना बना सकते हैं। इसके जरिए आप अपना पूरा टूर प्लान कर सकते है
इस ऐप से पर्यटकों को दिल्ली में हर ऐतिहासिक स्थलों को घूमने में आसानी होगी। इस ऐप से उनको एतिहासिक स्थलों पर जाने का रास्ता, खाना पीना और ट्रैवल से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।
इस संबध में दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली में बहुत पर्यटक आते हैं लेकिन घूमने के लिए उनके पास जानकारी की दिक़्क़त होती है। अब वे “देखो मेरी दिल्ली” ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली घूमने आए पर्यटक इस ऐप के जरिए घूमने की योजना बना सकते हैं। इसके जरिए आप अपना पूरा टूर प्लान कर सकते हैं।