380 की मौत: देश में कोरोना का कोहराम.... तीसरी लहर का कहर और तेज.... पिछले 24 घंटे में सामने आए ढाई लाख नए केस.... 300 जिलों में पॉजिटिविटी 5% से ज्यादा.... 6 दिन में 150% का इजाफा....

380 की मौत: देश में कोरोना का कोहराम.... तीसरी लहर का कहर और तेज.... पिछले 24 घंटे में सामने आए ढाई लाख नए केस.... 300 जिलों में पॉजिटिविटी 5% से ज्यादा.... 6 दिन में 150% का इजाफा....

...

नई दिल्ली। देश में कोरोना और ओमीक्रोन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि देश में 300 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है। भारत में पिछले 24 घंटे में 2,47,417 नए मामले सामने आए। वहीं 84,825 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस बीच 380 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। इसके बाद भारत में कुल मौतों का आंकड़ा 4,85,035 पर पहुंच गया है। इन आंकड़ों के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या 11,17,531 पहुंच गई है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 13.11 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश में ओमीक्रोन मामलों की बात करें तो इसकी संख्या 5 हजार को पार कर गई है। वर्तमान में इस नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 5,488 है।

देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए मामले अपने पीक की ओर बढ़ते हुए ढाई लाख तक पहुंच गए हैं। इस तरह महज 6 दिनों में ही कोरोना के नए केसों के आंकड़ा 150 फीसदी तक बढ़ गया है। नए केसों के आंकड़े के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या में भी तेजी के चलते हालात कुछ हद तक नियंत्रण में हैं। अब तक मिले कोरोना के कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ते हुए 3.08% हो गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट अब 13 फीसदी से ज्यादा हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के पार बना हुआ है। यही नहीं रिकवरी रेट जो पिछले महीने ही 98 फीसदी के पार था, वह अब घटते हुए 95.59% ही रह गया है।

 महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि संक्रमण दर 30 दिसंबर को 1.1 प्रतिशत से बढ़कर गुरुवार को 13.11 प्रतिशत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना से राज्य की पुलिस पर भी काफी असर पड़ा है। पुलिस ने बताया कि अब कक कोविड-19 से उन्होंने अपने 265 जवानों को खोया है जिसमें सबसे ज्यादा मौत 126 मुंबई में हुई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि, वर्तमान में 2145 जवान कोरोना का इलाज करा रहे हैं।