राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का विवादित ट्वीट: मुख्यमंत्री भूपेश को बताया प्रियंका गांधी का OSD.... CM के ट्वीट पर सरोज पांडेय का हमला.... कहा, 'CM की कुर्सी किसी अन्य को देकर प्रियंका के OSD के रूप में कैंप करें'.....

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का विवादित ट्वीट: मुख्यमंत्री भूपेश को बताया प्रियंका गांधी का OSD.... CM के ट्वीट पर सरोज पांडेय का हमला.... कहा, 'CM की कुर्सी किसी अन्य को देकर प्रियंका के OSD के रूप में कैंप करें'.....

..

रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखी टिप्पणी की है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी का OSD बताया है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा की छत्तीसगढ़ को जलता छोड़ यूपी में बंसी बजा रहे हैं ‘नीरो’। ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों ने कहा की भाजपा पहले अपना घर सम्भालें। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया था कि आज नेहरू युवा केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि पहले हमने भाजपा को उम्मीद के साथ वोट दिया था लेकिन अब वे यह गलती नहीं दोहरायेंगे। भाजपा लगातार छोटे,मध्यम व्यापारियों को खत्म कर रही है। 

इस पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर जिम्मेदारियाँ बहुत हैं, जिसकी वजह से वह अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें CM की कुर्सी किसी अन्य को देकर पूरी तरह प्रियंका जी के OSD के रूप में उत्तरप्रदेश ही कैम्प करना चाहिए। उनकी ‘व्यस्तता’ राज्य के विकास में बाधा है।