CG देवर-भाभी ने किया सुसाइड: देवर-भाभी की पेड़ पर लटकती मिली लाश.... दो बच्चों की मां को अपने से 10 साल छोटे देवर से हुआ प्यार.... फिर हुआ ये.... मौत को लगाया गले.... पति से बोलकर निकली थी की.......

CG देवर-भाभी ने किया सुसाइड: देवर-भाभी की पेड़ पर लटकती मिली लाश.... दो बच्चों की मां को अपने से 10 साल छोटे देवर से हुआ प्यार.... फिर हुआ ये.... मौत को लगाया गले.... पति से बोलकर निकली थी की.......

सूरजपुर 21 सितंबर 2021। प्रेम-प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। देवर को अपने से 10 साल बड़ी दो बच्चों की मां अपनी ही भाभी से प्यार हो गया था। फांसी के फंदे से लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है। युवक व उससे 10 साल बड़ी भाभी की फांसी पर लटकती लाश मिली। 

 


गांव में यह चर्चा है कि देवर-भाभी के बीच प्रेम संबंध था। इसका पता गांव वालों के साथ ही परिजनों को भी लग चुका था। इसी बीच रविवार की रात महिला अपने पति से यह बोलकर घर से निकली कि दोनों बच्चों को देखना, मैं कुछ देर में आती हूं, लेकिन सुबह उसकी लाश मिली। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी शिवा सिंह 22 वर्ष व उसकी भाभी अनिता सिंह 32 वर्ष का सोमवार की सुबह गांव से लगे ठिहाइपारा में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला।

 

 

थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते दोनों आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव वालों को हो गई थी। परिजनों को भी इस बात की जानकारी लग गई थी। इसी लोक लाज की डर से दोनों ने मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव उतरवाया। पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया है।