VIDEO CG बिग न्यूज़ :- CM भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्पेशल प्लेन से दिल्ली रवाना…कल राहुल गांधी से होगी अहम मुलाकात…दिल्ली पर टिकी छत्तीसगढ़ की सियासत…सुलझेगा या उलझेगा CG कांग्रेस का विवाद!….देखे विडियो…….




डेस्क :- कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। अबसे कुछ देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल दिल्ली निकल चुके हैं। दोनों राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी होंगे। दिल्ली जाते वक्त सीएम ने सिंह देव के बैठक में शामिल होने के सवाल पर कहा, राहुल जी ने जिसको बुलाया होगा वह बैठक में शामिल होगा।
पिछले महीने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह की ओर से टीएस सिंहदेव पर लगाए गए आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता के दो केंद्रों के बीच दूरी दिखने लगी है। इन आरोपों से सिंहदेव इतने आहत हुए थे कि उन्होंने आरोपों के संबंध में सरकार की ओर से सफाई आए बिना विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।
बाद में बृहस्पत सिंह ने आरोपों के लिए सदन में माफी मांगी और सरकार की ओर से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, सिंहदेव पर लगाए गए आरोप निराधार थे। उसके बाद ही सिंहदेव वापस लौटे। उसके बाद सिंहदेव दिल्ली जाकर अपनी बात रख आए थे। बताया जा रहा है, राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को बुलाकर आमने-सामने बात करने का फैसला किया है।
इसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस विवाद से बढ़ी खाई भरे माहौल में दोनों नेताओं की यह राहुल गांधी से पहली मुलाकात होगी। इस मुलाकात से क्या निकलता है, इस पर सभी की निगाह है।
विवाद मुख्यमंत्री पद पर ढाई-ढाई साल के कार्यकाल के समझौते को लेकर भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव दोनों ऐसे किसी समझौते से फिलहाल इंकार कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक दांव-पेंच से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा को बल मिल रहा है।
देखे विडियो