CG VIDEO क्रेन टूटने से गिरे दुल्हा-दुल्हन:राजधानी में VIP शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा…..स्टेज पर एंट्री के दौरान टूटी झूले में बंधी रस्सी…..क्रेन टूटने से जमीन पर गिरे दूल्हा-दुल्हन…फिर जो हुआ….देखे विडियो………

CG VIDEO क्रेन टूटने से गिरे दुल्हा-दुल्हन:राजधानी में VIP शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा…..स्टेज पर एंट्री के दौरान टूटी झूले में बंधी रस्सी…..क्रेन टूटने से जमीन पर गिरे दूल्हा-दुल्हन…फिर जो हुआ….देखे विडियो………

..........

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्रेन टूटने से दूल्ह-दुल्हन गिर पड़े। हालांकि इस घटना से दुल्हा-दुल्हन को चोट नहीं आई है, लेकिन एक बड़ा हादसा हो सकता था। कंपनी ने अपनी गलती मान ली है। वहीं, परिवार के लोगों ने भी मामले की शिकायत नहीं की है।मिली जानकारी के अनुसार मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है, जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन को क्रेन की मदद से उतारा जा रहा था। इसी दौरान क्रेन टूट गया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन जमीन पर जा गिरे। फिलहाल दूल्हा-दुल्हन दोनों सुरक्षित हैं।

क्रेन टूटने से दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं। हादसा गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ। इस हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी है। फिलहाल इस संबंध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे। 

दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे।