CG PHE का इंजीनियर गिरफ्तार: लव,सेक्स और धोका….शादी का झांसा देकर ले गया था साथ, 7 साल लिवइन में रहे…फिर जो हुआ…शादी की बात करने पर युवती को बोलता था….मेरी ऊपर तक है पहुंच, कभी भी मरवा दूंगा….दुष्कर्म के आरोप में PHE का इंजीनियर गिरफ्तार… पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान….

CG PHE का इंजीनियर गिरफ्तार: लव,सेक्स और धोका….शादी का झांसा देकर ले गया था साथ, 7 साल लिवइन में रहे…फिर जो हुआ…शादी की बात करने पर युवती को बोलता था….मेरी ऊपर तक है पहुंच, कभी भी मरवा दूंगा….दुष्कर्म के आरोप में PHE का इंजीनियर गिरफ्तार… पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान….

जांजगीर 13 नवंबर 2021- शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ पिछले 7 सालों से दैहिक शोषण करने वाले अंबिकापुर के पीएचई विभाग में पदस्थ इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती ने आरोपी इंजीनियर और उसके परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पूरा मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है

अंबिकापुर में पदस्थ PHED (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवती को ले गया। दोनों करीब 7 साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान उससे दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी से इनकार कर दिया। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवती को उसके घर छोड़ा तो वह चंद्रपुर थाने पहुंची। उसने इंजीनियर के परिवार पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर निवासी युवती का परिचय रायगढ़ के पुलिस लाइन में रहने वाले प्रकाश कुमार यादव से हुआ था। प्रकाश PHE इंजीनियर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। दोनों में पहचान बनी तो प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि मार्च 2014 में प्रकाश ने उसे शादी का झांसा दिया और रायगढ़ ले गया। वहां एक सप्ताह रखा और फिर अंबिकापुर ले गया। वहां वसुंधरा विहार स्थित मकान में रखा और दुष्कर्म किया।

युवती का आरोप है कि प्रकाश उससे अक्सर ही शारीरिक संबंध बनाता। जब भी वह शादी की बात कहती तो टाल जाता। बोलता कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवा दूंगा। मेरी ऊपर तक पहुंच है। बदनाम कर दूंगा, इससे डर कर चुप हो जाती। आरोप है कि परिवार से भी मिलने नहीं देता था। इस बीच करीब 7 साल बाद रक्षाबंधन पर परिवार से मिलाने की बात कही और त्योहार से एक दिन पहले घर के पास मेन रोड पर छोड़कर भाग निकला।

युवती ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में उसने अपने भाई और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह प्रकाश के परिजनों से बात करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जो हुआ सो हुआ। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को पता था कि वह प्रकाश के साथ लिवइन में रह रही है। इसके चलते उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब युवती ने घर पहुंच कर सारी बात बताई है।