'जब पैसे नहीं थे तो लॉक भी नहीं करना था कलेक्टर'.... डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार... चोरों से पूछा क्यों लिखा तो दिया ये गजब जवाब.... बोले, हमने तो कलेक्टर पढ़ा था, लेकिन.....

'जब पैसे नहीं थे तो लॉक भी नहीं करना था कलेक्टर'.... डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी करने वाले गिरफ्तार... चोरों से पूछा क्यों लिखा तो दिया ये गजब जवाब.... बोले, हमने तो कलेक्टर पढ़ा था, लेकिन.....


डेस्क। डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी करने वाले चोर पकड़े गए हैं। इन लोगों ने ज्यादा माल के लालच में एक डिप्टी कलेक्टर के घर में घुसे थे। जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने कलेक्टर को नसीहत देते हुए एक चिट्ठी लिथी थी। जिसमें लिखा था कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर। चोर मध्य प्रदेश के देवास में डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह के सूने मकान में घुसे थे। जब उन्हें ज्यादा माल नहीं मिला तो उन्होंने कलेक्टर को नसीहत देते हुए एक चिट्ठी लिखी थी। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि ज्यादा कुछ नहीं मिलने के कारण उन्होंने गुस्से में कलेक्टर के नाम चिट्ठी लिखी थी और तीनों ने अपने साइन भी किए थे।

चोरों के नाम कुंदन पुत्र नरेन्द्र ठाकुर निवासी बिहारीगंज और शुभम उर्फ छोटू पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी बिहारीगंज है। उन्होंने बताया उनका एक और साथी इसमें शामिल था। उन्होंने उसका नाम प्रकाश उर्फ गंजा बताया। उन्होंने बताया चोरी करने वे नहीं बल्कि प्रकाश घुसा था। चोरों के हवाले से चार हजार रुपए और एक स्टील का डिब्बा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार डिप्टी कलेक्टर अभी खातेगांव में SDM के पद पर पदस्थ हैं। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था डिप्टी कलेक्टर। हमने तो कलेक्टर पढ़ा और सोचा तगड़ा माल मिलेगा। भीतर पहुंचे तो मायूस हो गए। गुस्से में ऐसा कर दिया। प्रकाश हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई केस हैं। चोर शुभम का कहना है कि उसने ही खत लिखा था।