Bumper Lottery: रातोंरात हुआ मालामाल, एक झटके में जीते 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा... ऐसे चमकी किस्मत.....

Bumper Lottery, Overnight Billionaire, 6243 crore rupees jackpot

नयाभारत डेस्क। एक शख्स रातोंरात मालामाल हो गया। लॉटरी टिकट में 6243 करोड़ रुपए से ज्यादा की जैकपॉट राशि जीती है। वाशिंगटन के रहने वाले शख्स ने पॉवरबाल जैकपॉट प्राइज (Powerball jackpot prize) के तहत अब तक की पांचवी सबसे बड़ी राशि अपने नाम की है। अब तक विजेता शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पॉवरबॉल जैकपॉट के तहत विनिंग नंबर्स 5,11, 22, 23 और 69 और 7 थे। इनमें दो टिकट मिशीगन और तीन न्यूयॉर्क में बेचे गए। 

जिस व्यक्ति के ये पांचों नंबर व्हाइट बॉल्स पर मैच हुए, उसने 8 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। एक टिकट टेक्सास में 'पॉवर प्ले ऑप्शन' के तहत बेचा गया, इसकी इनामी राशि 16 करोड़ रुपए है। लॉटरी के टिकट पर दांव लगाकर एक शख्स ने एक झटके में 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि अपने नाम कर ली। 58 टिकट खरीदने वाले लोगों को 40 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिली है। 16 लॉटरी टिकटधारकों को 80 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिली है। 

अमेरिका के लॉटरी जैकपॉट इतिहास में यह नौवीं सबसे बड़ी इनामी राशि है। पॉवरबाल जैकपॉट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि 16880 करोड़ रुपए रही है। इसे 7 नवम्बर 2022 को कैलिफोर्निया के रहने वाले शख्स ने जीता था। अगर कोई शख्स एक ही बार में लॉटरी की इनामी राशि का विकल्प चुनता है तो उसे 3,369 करोड़ रुपए मिलेंगे। यानी एक ही बार में उसे इतने रुपए का भुगतान हो जाएगा। हालांकि, कई साल तक इंस्टॉलमेंट में पैसे लेने का विकल्प चुनने पर उसे 62,43 करोड़ रुपये मिलेंगे।