Best Bike in India: इस बाइक के सामने सब फेल ! Hero Splendor व Bajaj Pulser भी नहीं चले, Glamour भी औंधे मुंह गिरी, इस बाइक को आंख बंद कर सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं भारतीय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह...
Best Bike in India: This bike. All failed in front of you! Hero Splendor and Bajaj Pulser also did not work, Glamor also fell, Indians are buying the most with their eyes closed, know what is the reason behind this... Best Bike in India: इस बाइक. के सामने सब फेल ! Hero Splendor व Bajaj Pulser भी नहीं चले, Glamour भी औंधे मुंह गिरी, आंख बंद कर सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं भारतीय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह...




Best Bike in India:
बाइक पर देश के ज्यादातर मोटरसाइकिल खरीदारों की नजर नहीं जा रही है। लोग ज्यादातर 5 – 6 कंपनियों के मोटरसाइकिल को अपना पसंद बना रहे हैं। ऐसे में बीते कई सालों से मोटरसाइकिल की दुनिया में स्प्लेंडर और पल्सर ल्को पढ़ते हुए अब एक नई गाड़ी ने देश के लोगों के दिल में राज करना शुरू कर दिया है। (Best Bike in India)
आपके पास कितने रुपया है, उस हिसाब से आप बाइक सिलेक्ट कर सकते हैं। आप अलग-अलग सेगमेंट में 70 हजार से लेकर 10 से 15 लाख तक की बाइक खरीद सकते हैं। वैसे, भारतीय कंडीशन के हिसाब से 125cc सेगमेंट की बाइक सबसे अच्छी मानी जाती है। इसका इंजन दमदार होता है और माइलेज भी बेहतर होता है। इन्हें सभी तरह के रास्तों पर दौड़ाया जा सकता है। इस सेगमेंट में होंडा, बजाज, हीरो, टीवीएस जैसी कंपनियों का दबदबा है। हालांकि, जब बात मॉडल की होती है तो 125cc सेगमेंट में स्प्लेंडर, ग्लैमर, पल्सर जैसी बाइक्स पर CB शाइन भारी दिखती है। इसकी डिमांड के सामने दूसरी बाइक आसपास भी नहीं हैं। (Best Bike in India)
होंडा CB शाइन की डिमांड सबसे ज्यादा:
जब बात 125cc सेगमेंट की होती है तब होंडा CB शाइन सबसे आगे खड़ी नजर आती है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि बजाज पल्सर, हीरो स्प्लेंडर, हीरो ग्लैमर के साथ TVS राइडर भी इससे कोसों दूर है। मई 2022 में होंडा ने 119,765 CB शाइन बेचीं। उसे ईयरली 716.62% की धमाकेदार ग्रोथ मिली थी। पिछले साल मई 2021 में होंडा ने सिर्फ 14,666 CB शाइन बेची थीं। यानी साल भर में इस बाइक की डिमांड इतना ज्यादा बढ़ गई कि कंपनी ने 105,099 CB शाइन ज्यादा बेच दीं। मंथली आधार पर होंडा CB शाइन को 13.62% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने अप्रैल 2021 में 105,413 CB शाइन बेची थीं। (Best Bike in India)
पल्सर और स्प्लेंडर बहुत पीछे:
होंडा CB शाइन के पीछे बजाज पल्सर और उसकी पीछे हीरो स्प्लेंडर और इसकी पीछे हीरो ग्लैमर है। हालांकि, ये सभी बाइक बिक्री के मामले में एक-दूसरे से काफी पीछे हैं। जैसे, मई में 56396 बजाज पल्सर, 33754 हीरो स्प्लेंडर, 28363 हीरो ग्लैमर और 344 TVS राइडर बिकी थीं। ईयरली और मंथली बेसिस पर इन सभी को ग्रोथ भी मिली। हालांकि, TVS राइडर एक मात्र ऐसी बाइक रही जिसे मंथली बेसिस पर 89.86% का नुकसान हुआ। हालांकि, ओवरऑल सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। मई 2021 में अलग-अलग सेगमेंट में इसकी 262,249 यूनिट बिकी थीं। (Best Bike in India)
होंडा CB शाइन का माइलेज:
होंडा शाइन में 125 cc का इंजन मिलता है जो 7,500 rpm पर 10.72 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ARAI के मुताबिक, होंडा शाइन 65 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बता दें कि होंडा सीबी शाइन अप्रैल महीने में दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली बाइक रही है। (Best Bike in India)
होंडा CB शाइन के फीचर्स:
होंडा शाइन कुल चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में आती है। इसमें फुल LED हेडलाइट और फुल डिजिटल कंसोल जैसे बहुत मॉडर्न फीचर्स नहीं दिए गए। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल बिलकुल बेसिक है, जिसमें स्पीड, ओडो और फ्यूल गेज जैसी जानकारी ही मिलती है। (Best Bike in India)