चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची: कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की.... 50 टिकट महिलाओं को दिए.... रेप पीड़िता की मां को भी मिला टिकट.... जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव......




...
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने रेप पीड़िता की को भी टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा, ''125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।'' उन्होंने कहा, ''पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।'' बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है।
उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं। बताया गया कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। वहीं आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया। प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था। सदफ के बारे में कहा गया कि सीएए-एनआरसी के समय संघर्ष करने की वजह से सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया था।
प्रियंका गांधी ने कहा कि 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।