CG VIDEO ब्रेकिंग: जिला जेल में निकला विषैला अहिराज सांप.... 6 फीट लंबा जहरीला अहिराज सांप देख मचा हड़कंप.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO.......

CG VIDEO ब्रेकिंग: जिला जेल में निकला विषैला अहिराज सांप.... 6 फीट लंबा जहरीला अहिराज सांप देख मचा हड़कंप.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO.......

कोरबा। जिला जेल में विषैला अहिराज सांप निकला। कोरबा जिले के कटघोरा इलाके के जिला जेल में उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जब 1 पहरेदार सिपाही ने जिला जेल के गेट में 1 विषैला सर्प देखा। अविनाश यादव के टीम के सदस्य केशव ने रेस्क्यू किया। सफ़लता पूर्वक रेस्क्यू करने बाद वन विभाग को सूचित कर सुरक्षित सर्प को जंगल में छोड़ दिया गया।

 

जेल पहुंच कर सर्पमित्र केशव जायसवाल ने सफलता पूर्वक 6 फीट से ऊपर अहिराज सांप का रेस्क्यू किया। जिसके बाद जेल में उपस्थित कर्मचारीगण व आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही सर्पमित्र को धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरबा जिले के रिहायासी इलाके कटघोरा के जिला जेल में उस समय अफरा तफरी मच गई।

 

जब जेल के पहरेदार सिपाही ने 1 विषैला 6 फीट से ऊपर अहिराज सांप को देखा। तब वो जेल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी। तब वहां डर का माहौल निर्मित हो गया। पहरेदार ने तत्काल सर्पमित्र अविनाश यादव को फोन कर सूचित किया। जिसके उपरांत उन्होंने अपने टीम के सदस्य केशव जायसवाल को मौकाएस्थल पर भेजा।

 

देखें वीडियो