शर्मनाकः सुहागरात को शैतान बन गया दूल्हा.... दो दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप.... 4 दिन बाद आया होश तो दुल्हन बोली- पति ने नशे की गोली दी, फिर दो दोस्तों संग किया दुष्कर्म.... हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कर हुए फरार.......




...
डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा में नवविवाहित दुल्हन से दूल्हे और उसके दो दोस्तों द्वारा गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। घटना के बाद दुल्हन की हालत गंभीर होने पर दूल्हे ने उसके मायके में तबीयत खराब होने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने दूल्हे और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुल्हन के साथ गैंगरेप की यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया इलाके के परोली रमायन गॉव की है। सुहागरात पर दूल्हे ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप किया।
इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी चौबिया के एक गांव में हुई थी। नवविवाहिता की मां का आरोप है कि बेटी की हालत बिगड़ने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज कैसे हो रहा है? मेरी बेटी की तबीयत कैसी है? कोई देखने तक नहीं आया। पीड़िता की मां ने बताया कि ससुरालवालों ने फोन पर जानकारी दी कि बेटी की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती है। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। मां ने बताया कि निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर बुधवार देर शाम इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़िता के पिता ने चौबिया थाने में दूल्हे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता को आज 4 दिन बाद होश आया तो उसने अपना दर्द परिवार वालों से सुनाया। पुलिस अब दुल्हन के फरार पति और उसके दोस्तों की तलाश कर रही है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता बोली- 'मेरी विदाई 29 नवंबर को हुई थी। घर आने के बाद पति ने मुझे थकान दूर करने के लिए कोई गोली खिला दी। मैंने देखा कि उसने खुद भी गोली खाई। रात 12 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने किसी को अपने साथ संबंध बनाते हुए देखा। कमरे में पति भी मौजूद था। उससे कहा तो वो पीटने लगे'। 'मेरे गहने और नए कपड़े पहले ही उतारे जा चुके थे। मुझे फटी मैक्सी पहना दी। मुझे घर से भगाया जाने लगा। वो लोग कौन थे। मैं नहीं जानती। मुझसे कहने लगे कि तुम्हारे 4-5 महीने का बच्चा था। तुमने अबॉर्शन कराया है'।