CG शिक्षक भर्ती BIG ब्रेकिंग: 547 अभ्यर्थी पात्र.... नए नियुक्त हुए शिक्षकों का पदांकन आदेश हुआ जारी…. जानें किस शिक्षक को कहां मिली नियुक्ति.... देखें पूरी लिस्ट.....




रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर से आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 14580 पदों पर हुई शिक्षकों की सीधी भर्ती परीक्षा को पास कर चुके अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद अब पदांकन भी हो गया है। रायपुर जिले में कुल 547 पदों पर नियुक्तियां होगी।
जिसके लिए स्कूलों के मुताबिक पदांकन आदेश जारी कर दिया गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) के 7, कला (अंग्रेजी माध्यम) के 6, विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 16, अंग्रेजी (हिंदी माध्यम) के 157, जीव विज्ञान 99, गणित 106, व्यायाम शिक्षक के 156 पदों सहित कुल 547 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर के पत्र क्रमांक एफ आर नं. 1103 / 2019 / 20 दो अटल नगर दिनांक 09/03/2019 के अनुकम में लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के पत्र क्रमांक / स्था. / विज्ञापन / सीधी भर्ती 2019 / 422 पी. ए. अटल नगर दिनाँक 09/03/ 2019 के अनुसार विज्ञापित पदो के विरुद्ध रायपुर संभाग में अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) 07 कला (अंग्रेजी माध्यम ) 06 विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) - 16, अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) 157, . जीवविज्ञान 99, गणित 106 व्यायाम शिक्षक 156 कुल 547 अभ्यर्थी पात्र पाये गये है।
चयनित अभ्यर्थियों की पदांकन आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पता में भेजी जा रही है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार पदांकित शाला की सूची स्कूल शिक्षा विभाग के वेबसाईट www.eduportal.cg.nic.in में देखी जा सकती हैं।