फूलो से होली खेलकर मनाया फाग महोत्सव

फूलो से होली खेलकर मनाया फाग महोत्सव
फूलो से होली खेलकर मनाया फाग महोत्सव

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक् संस्थान की महिला अधिवक्ताओं ने महेश छात्रावास में फाग उत्सव मनाया। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने होली की मस्ती का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों के चटखारे लिए। सदस्य पुष्पा ओर्डिया व सुमित्रा साँखला ने बताया कि, सभी अधिवक्ताओं ने फूलो संग होली खेली। कार्यक्रम में रंगों से संबंधित खेल खिलाए गए। कीर्ति सोलंकी ने कहा कि, महिला अधिवक्ताओं ने भजनों पर बड़े ही श्रद्धापूर्वक नृत्य किया साथ ही सभी ने बड़े ही धूम धाम से फ़ागोत्सव मनाया।