कंगोली के कोटगुडिन जलनी माता मंदीर में मेले के आयोजन के साथ हुआ वार्षिक जात्रा पर्व...

कंगोली के कोटगुडिन जलनी माता मंदीर में मेले के आयोजन के साथ हुआ वार्षिक जात्रा पर्व...
कंगोली के कोटगुडिन जलनी माता मंदीर में मेले के आयोजन के साथ हुआ वार्षिक जात्रा पर्व...

कंगोली के कोटगुडिन जलनी माता मंदीर में मेले के आयोजन के साथ हुआ वार्षिक जात्रा पर्व

जगदलपुर : बस्तर संभाग के समस्त ग्रामों में मेला,जात्रा महीनों से जारी है l बस्तर जिले के कंगोली मे कोटगुडिन जलनी माता मंदीर में मेले के आयोजन के साथ वार्षिक जात्रा पर्व आदिवासी संस्कृति के अनुरूप सभी विधि विधान किये गए l ग्राम के इस जतरा पर्व मे ग्राम के देवी देवताओं, सिरहा के अतिरिक्त जिले के विभिन्न शहर व ग्रामो से आये श्रद्धालुओं ने ग्राम देवी व आये देवियों का आशीर्वाद लिया l दो दिवस तक चले इस जतरा पर्व में लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के दर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने ग्राम देवी से लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव,बस्तर लोक सभा भाजपा सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप,पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप,भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,संग्राम सिंह राणा।

मनोकामना पूर्ण, ग्राम रक्षा व प्रत्येक विपत्ति से बचाने दी गयी बलि जात्रा

पशु बलि के रूप मे बकरो,मुर्गियों, बतखो इत्यादि दी गयीl बलि आदिवासियों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ मसला है। देवी को मानने और उपासना करने में आदिवासी प्रमुखता सी निभाते आ रहे है l बस्तर दशहरा मे भी विभिन्न रस्मों मे पशु बलि दी जाती है।बलि प्रथा मानव जाति में वंशानुगत चली आ रही एक सामाजिक प्रथा अर्थात सामाजिक व्यवस्था है। 

इस आयोजन में ग्राम प्रमुख पटेल बलीराम, मन्दिर पुजारी रामदास,कोटगुडीन जलनी माता समिति अध्यक्ष सोनी गौर,उपाध्यक्ष अनिता,चम्पी,गंगा,कोषाध्यक्ष कमलबती इंदु,सचिव चम्पा नाग,सहसचिव रत्ना,सोनी,कुंबती,तुलसा,पार्षद दयाराम कश्यप,राजू बघेल,संतोष गौर,रोहन घोष,भुवनेश्वर ध्रूव,सुरेश कश्यप,मोहन,छोटू,अस्तू,चिगड़ू,रामधर, सिद्दू,खोगे,राम, सोनसाय,कोटु सहित ग्राम के वरिष्ठ जन,मंदीर सेवक इत्यादि उपस्तिथ थे।