Chhattisgarh Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिले में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम...

आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

Chhattisgarh Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिले में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम...
Chhattisgarh Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिले में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम...

नया भारत डेस्क : आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज हीट वेव चलेगी और रात को भी तापमान ज्यादा रहेगा। आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा जिले में एक-दो पॉकेट में हीट वेव की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है।