निम्हा धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव द्वारा किया गया।

निम्हा धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव द्वारा किया गया।

लखनपुर सितेश सिरदार :–प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव द्वारा 3 जनवरी दिन सोमवार को लखनपुर के निम्हा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। और धान बेचने आये हुए किसानों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना,सिंह देव ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने आए हुए किसानों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए कहा। किसानों ने नान बाबा को सादर धन्यवाद दिया। पहले किसान धान बेचने जमगला जाते थे ,अब अपने गृह ग्राम में धान बेचकर किसान हितैषी कांग्रेस सरकार के योजनाओ का लाभ ले पा रहे हैं, इस दौरान अधिवक्ता नरेंद्र पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव , इरशाद खान , हफ़ीज़ , केंद्र प्रभारी बुधन राम राजवाड़े, उत्कर्ष पांडेय( चीकू),श्याम, बुधराम,सुनील, वीरेन्द्र,सहित आए हुए किसान उपस्थित रहे।