CG:साजा नगर पंचायत अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे कई सवाल...ठेकेदार जायसवाल को दिया गया है लगभग तीन कार्यों का तीन करोड़ का ठेका... स्थानीय ठेकेदारों को नगरपंचायत ने तीन सालों में नही दिया कोई काम




संजू जैन:7000885784
साजा:नगर पंचायत अधिकारी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे है।नगर पंचायत साजा के द्वारा लगातार ठेकेदार महेंद्र जायसवाल गंडई को तीन सालों में तीन कार्य दिये है जो लगभग तीन करोड़ का है।आखिरकार नगर पंचायत इतनी मेहरबानी क्यो है एक ही ठेकेदार पे।वही सवाल भी बन रहा कौन है ठेकेदार महेंद्र जायसवाल।वही नगरपंचायत अधिकारी की मनमानी के वजह से स्थानीय ठेकेदारों को इन तीन सालों में भी कोई काम नही मिल पाया है।आखिरकार अधिकारी भी इतनी मनमानी कैसे कर रहे हैं समझ से परे है।वही ठेकेदार जायसवाल भी बाहर का ठेकेदार है।इस वजह से नगरपंचायत की भूमिका भी कई सवालों के घेरे में है।