अजब प्रेम की गजब कहानी: जापानी लड़की ने की सरकारी स्कूल से पढ़े लड़के से शादी, साफ्टवेयर इंजीनियर के प्यार में पागल हुई जापानी कन्या, जापान से आई भारत और हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी......
Ajab Prem Ki Ghazab Kahani, Japanese girl fell in love with a software engineer डेस्क। जापानी लड़की और सरकारी स्कूल से पढ़े लड़के ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई है। इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको की कहानी सुर्खियों में हैं। दो साल पहले दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ने ही दोनों को आकर्षित किया। अजीत त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 8 सालों से जापान टोकियो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है।




Ajab Prem Ki Ghazab Kahani, Japanese girl fell in love with a software engineer
डेस्क। जापानी लड़की और सरकारी स्कूल से पढ़े लड़के ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई है। इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको की कहानी सुर्खियों में हैं। दो साल पहले दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ने ही दोनों को आकर्षित किया। अजीत त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 8 सालों से जापान टोकियो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है।
दुल्हन मसाको भी टोकियो में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्य करती है। देशी अंदाज में दूल्हा और दुल्हन के परिजनों सहित सभी खूब झूमे। बस्ती जिले में दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव निवासी किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको रविवार की रात हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध गए। इंजीनियर अजीत त्रिपाठी से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकर मसाको भी काफी प्रभावित हुई।
फिर दोनों ने विवाह करने का निर्णय ले लिया। विवाह बंधन में बंधने के लिए इस जोड़े को करीब एक साल मशक्कत करनी पड़ी। अजीत को जहां परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपनी माता-पिता और परिजनों का दिल जीतना था। मसाको को अपने माता शसिको-पिता नोरी फुमी को इस विवाह के लिए राजी करना भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। अंत में दोनों ने अपने परिवार को इस विवाह के लिए राजी कर लिया।
अजीत के परिवार के लोगों ने भी शादी के लिए रजामंदी दे दी और अजीत के परिवार की इच्छा के अनुसार मसाको का भी परिवार भारतीय संस्कृति के अनुसार हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करने को राजी हो गया और अब दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं। बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव निवासी किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बड़े बेटे अजीत त्रिपाठी ने गांव के सरकारी स्कूल से प्राइमरी और हाईस्कूल की परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई अयोध्या से की।