CG BEMETARA:तेंदुवा नयापारा में हुआ ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन...कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ :रविंद्र चौबे ....कार्यक्रम में दिखे दो सरपंच संघ अध्यक्ष




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा(देवरबीजा):बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जोरों पर चल रहा है और इसी के तहत थानखम्हरिया ब्लाक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन तेंदुवा नयापारा में धान खरीदी केंद्र में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर कृषि मंत्री रवींद्र चौबे थे ।
सर्वप्रथम चौबे जी का स्वागत बाइक रैली से तिगड्डा चौक से कार्यक्रम स्थल तक बीजा,नयापारा, एवं क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया
कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने संबोधित करते हुए बोले की कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। अगर कार्यकर्ता कमजोर हुआ तो पार्टी भी कमजोर हो जाती है। एक बूथ की जीत प्रत्याशी के विजय का पैमाना होता है इसलिए जमीन से जुड़कर गरीब जनता की सेवा करना प्रारंभ करें तो आने वाला समय में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कार्यकर्ता ईमानदारी, समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करेगा तो पार्टी भी मजबूत होगी और राज्य सरकार के पूरे जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताये और आने वाले समय में भी और बहुत से योजनाएं बनाई जायेगी जिससे किसान,मजदूर, गरीब भाईयो के लिए काम आयेगा
अविनाश चौबे ने कहा कि हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की जीत हुई है। कांग्रेस के सामाजिक व आर्थिक न्याय सार्थक व स्वतन्त्रता आंदोलन में सहायक बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक व खेल क्षेत्र को उर्जा मिलेगी।
बूथ कमेटी को भी मजबूत करने की जरूरत
कार्यकर्ता सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान को डिजिटल माध्यम से गति देना होगा। साथ ही बूथ कमेटी भी मजबूत करने की आवश्यकता है। गोठान समिति को सक्रिय भागीदारी निभाकर वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण कर आर्थिक स्वावलंबी बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नवीन योजना राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर सामाजिक रूप से समर्थ बनकर युवाओं को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जाये। कृषि मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति पर भाजपा द्वारा रोड़ा अटकाने तथा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में संकट उत्पन्ना होने पर कटाक्ष किया
ब्लाक कांग्रेस सम्मेलन में दिखे दो सरपंच संघ अध्यक्ष
तेंदुवा नयापारा जो साजा जनपद पंचायत क्षेत्र में आता है और ब्लाक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन में दो सरपंच संघ अध्यक्ष देखने को मिला क्योकि पुरे जिले के साथ आलावा छत्तीसगढ़ में यहां पहला देखने और सुनने को मिला जहा एक ब्लाक में दो सरपंच संघ अध्यक्ष हो बता दे की सौरी कार्यक्रम में जलेश्वर सिंह राजपूत सरपंच संघ अध्यक्ष रहे और तेंदुवा नयापारा में तारेकश्वर विजय पटेल ,और जलेश्वर सिंह राजपूत दोनों मंच पर देखा गया और चर्चा भी है की दोनों अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी.से है लेकिन अलग अलग गुटों के समर्थक हैं ऐसा चर्चा है पूरे सरपंचों में असमंजस है की हम किसको अध्यक्ष माने दोनों अपने आप को अध्यक्ष बोलते है
कृषि मंत्री पूरे महिला समूहों से मिले
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे से बीजा ,सेमरिया,नयापारा, घिवरी एवं अन्य गावों से आये हुए महिला समूहों से मिले अपने समस्या,एवं मुद्दों को बताये एवं सभी को कांग्रेस का गमछा भेंट किये
तेंदुवा में सम्मेलन को रविशंकर पटेल,मनहरण सिन्हा, कृष्णा राजपूत, सरपंच संघ अध्यक्ष तारकेश्वर विजय पटेल ने भी संबोधित किया
इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कृषक कल्याण परिषद सदस्य पुन्नाीलाल पटेल, बाल कल्याण परिषद जिला अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा, ओम प्रकाश वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश दुबे,स़ंतोष पटेल बीजा, रमेश राजपूत, फकीर देवांगन,धनराज,सालिक,छबिलाल, चोवा, रूपेश,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आरती पटेल, निलेश,विनोद,जागेश पटेल, गौतम जैन, मनहरण सिन्हा, कामता पटेल एवं पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे