CG:बेमेतरा कलेक्टर ने किया ग्राम-झाल,अंधियारखोर एवं नवागढ़ धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण....कलेक्टर ने साफ-सुथरा धान की खरीदी करने तथा फटा पुराना बारदाना मे धान नही खरीदने के लिए जिले के सभी समिति प्रबंधको दिये निर्देश

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने बुधवार को जिले के धान खरीदी केन्द्र ग्राम-झाल, अंधियारखोर एवं नवागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान की सही तरीके से तौल,आद्रतामापी यंत्र का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने साफ-सुथरा धान की खरीदी करने तथा फटा पुराना बारदाना मे धान नही खरीदने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने सही तरीके से बोरे की स्टैकिंग करनें के साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का सतत उपयोग करनें की बात कही है। राज्य सरकार के निर्देश पर सप्ताह मे अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जा रही है। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री आर. के. वारे, सहायक नोडल अधिकारी श्री अरविन्द वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थ्ति थे।