Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान... कल शादी रचाएंगे मुख्यमंत्री... डॉक्टर हैं होने वाली पत्नी... मां और बहन ने चुनी लड़की... सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह... 6 साल पहले हो चुका है CM का तलाक...

Bhagwant Mann Marriage Bhagwant Mann Wedding,: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) डॉ गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की दूसरी कल शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 48 साल के हैं. वे डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं. (Punjab CM Bhagwant Mann will get married in a close private ceremony at his house in Chandigarh tomorrow with Dr Gurpreet Kaur)

Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान... कल शादी रचाएंगे मुख्यमंत्री... डॉक्टर हैं होने वाली पत्नी... मां और बहन ने चुनी लड़की... सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह... 6 साल पहले हो चुका है CM का तलाक...
Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनेंगे CM भगवंत मान... कल शादी रचाएंगे मुख्यमंत्री... डॉक्टर हैं होने वाली पत्नी... मां और बहन ने चुनी लड़की... सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह... 6 साल पहले हो चुका है CM का तलाक...

Bhagwant Mann Marriage

 

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) डॉ गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से शादी करने जा रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की दूसरी कल शादी चंडीगढ़ में होगी. भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 48 साल के हैं. वे डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं. (Punjab CM Bhagwant Mann will get married in a close private ceremony at his house in Chandigarh tomorrow with Dr Gurpreet Kaur)

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल चंडीगढ़ में अपने घर पर एक करीबी निजी समारोह में शादी करेंगे. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे. सीएम मान का अपनी पिछली शादी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था. उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. (CM Delhi & AAP National convener Arvind Kejriwal will be in attendance. CM Mann was divorced from his earlier marriage almost 6 years back)

 

बात करें उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर को तो भगवंत मान का उनसे तलाक हो चुका है. उनके दो बच्चे हैं, जो उनके साथ अमेरिका में रहते हैं. पंजाब के सीएम के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का नाम सीरत है. भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हुआ था. उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया था. इसके बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं. 

 

 

भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं. भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं. 

 

सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है. कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था. भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता. लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने. उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला. भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली.