मॉडल की मां ने की आत्महत्या: मिस इंडिया ताज प्रिंसेस विजेता की मां ने लगाई फांसी.... थाने में नहीं हुई सुनवाई..... घर आकर मॉडल की मां ने फेसबुक लाइव पर किया सुसाइड.... पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप......

मॉडल की मां ने की आत्महत्या: मिस इंडिया ताज प्रिंसेस विजेता की मां ने लगाई फांसी.... थाने में नहीं हुई सुनवाई..... घर आकर मॉडल की मां ने फेसबुक लाइव पर किया सुसाइड.... पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप......

लखनऊ। मिस इंडिया ताज प्रिंसेस का खिताब जीतने वाली यूपी के बांदा की रहने वाली रियो रैकवार की मां ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिया की मां ने सुसाइड करने से पहले पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव भी किया। बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने गई रिया की मां को पुलिस ने पहले तो थाने में बिठा कर मानसिक दबाव बनाया फिर एफआई दर्ज करने के बजाए उसके भाई को ही जेल में डाल दिया। 

 

 

परिजनो का आरोप है कि पुलिस अपहरण करने वाले आरोपियों का पक्ष ले रही है। थाने में हुई घटना के बाद जब महिला घर लौटी तो उसने फेसवुक पर लाइव कर रेलिंग से लटकर खुद की जान दे दी। मृत महिला का नाम सुधा रैकवार है। रिया रैकवार मॉडल हैं। मिस इंडिया ताज़ प्रिंसेस का खिताब जीत चुकी हैं।

 

 

थाने में इतना सब कुछ होने की वजह से परेशान रिया की मां ने घर आकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उन्होंने फेसबुक लाइव भी किया। सुधा चंद्रवंशी रैकवार बांदा के चिल्ला रोड बाइपास की रहने वाली थीं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे का नाम दीपक है जो कि 23 साल का है। 9 जुलाई शुक्रवार को कुछ लोगों ने उसे किडनैप कर लिया था। सुधा रिपोर्ट दर्ज कराने भाई के साथ थाने गईं थीं। शुक्रवार को काम नहीं बना, तो दोबारा शनिवार को गईं। और उस दिन सुबह से शाम पुलिसवालों ने थाने में बिठाए रखा।

 

 

रिया ने सुबह 9 बजे फोन किया था। बताया था कि भाई लापता है। तो मैंने उनकी मां से कहा था कि कोतवाली चली जाइए। और वहां एप्लीकेशन दे दीजिए। उसके बाद कप्तान साहब को बता दीजिएगा। वो अपने भाई के साथ कोतवाली गईं। वहां पुलिस ने एप्लीकेशन नहीं लिया और शाम पांच बजे तक उन्हें बैठाए रखा।  उनके भाई को लॉकअप में डाल दिया। पुलिसवालों ने रिया की मां के साथ अभद्रता की, और जो भी उन लोगों ने उनसे बोला हो। उन्होंने घर आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। उनका लड़का भी लापता था। और उन्हें उल्टा प्रताड़ित भी किया गया। इन सब से परेशान होकर उन्होंने ऐसा किया।