CG- खलिहान में किसान दंपति की खौफनाक मौत: अलाव जलाकर खेत के मचान पर सोये थे पति-पत्नी.... आग फैलने से दोनों की जलने से दर्दनाक मौत.... गांव में पसरा मातम... ठंड से बचने के लिए जलाया था अलाव.....




...
बलरामपुर। किसान पति-पत्नी की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। पति-पत्नी खलिहान में धान की रखवाली करने गए थे। इस दौरान आधी रात में खलिहान में आग लग गई। पड़ोसी ने खलिहान में आग की लपटें उठती देखी तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर किसान का बेटा पहुंचा। लेकिन तब तक उसकी मां बुरी तरह जल चुकी थी और पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। मामला सामरी थाना का है।
जमीरापाट गांव के निवासी किसान मरियानुस बड़ा (57) पत्नी विजय बड़ा (55) का परिवार खेती करता है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मरियानुस और उसकी पत्नी विजय खलिहान में धान की रखवाली करने गए थे। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान दंपति अलाव जलाकर सो गए। तभी कुछ देर बाद खलिहान में आग लग गई और वहां रखे फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को मिली। आननफानन सभी मौके पर पहुंचे। तब वह और मरियानुस का बेटा अरविंद वहां पहुंचा, लेकिन तब तक विजय की मौत हो चुकी थी।
वहीं मरियानुस गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की मदद से मरियानुस को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में मरियानुस की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना कर दिया गया था। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल से किसान की पत्नी का शव बरामद कर लिया था।