पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड व पूर्व विधायक बाजोर के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड व पूर्व विधायक बाजोर के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा। 25 जुलाई को राजस्थान व दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन के नाम से कुछ असामाजिक तत्वो ने पूर्व मंत्री व राजपूत समाज के गौरव प्रेम सिंह बाजौर के साथ मारपीट की गई। इस अशोभनीय घटना के विरोध मे आज गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट मेवाड़ टीम द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़,  प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह पाण्डरू, प्रदेश महामंत्री व ज़िलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जामोला के नेत्तृत्व मे भीलवाड़ा जिला कलेक्टर  को मुख्यमंत्री के नाम से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की तरफ से ज्ञापन दिया गया उक्त मौके पर उम्मेद सिंह राठौड़,  बलवंत सिंह पाण्डरू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राठौड़ जामोला सोनू बना लाफिया, नितिन पाल सिंह राठौड़ विधि प्रभारी भीलवाड़ा मयूर राज सिंह जी राठौड़, भारत सिंह कानावत, लक्ष्मण सिंह सोलंकी,  महिपाल सिंह सोलंकी,भुरसा गणपतिया खेड़ा जिला संरक्षक, विश्वेंद्र सिंह खामोर फुलिया तहसील उपाध्यक्ष  दीपेन्द्र सिंह खरिया , विक्रम सिंह भटेडा, चंद्रपाल सिंह मंडावरिया, लोकेंद्र सिंह अमरगढ़, प्रदीप सा खोल पूरा संगठन मंत्री, योगेन्द्र बना बिलीया आदि उपस्थित थे।