चोरी के आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, न्यामुंडा के रहने वाले हैं 03 आरोपी, आरोपियों से चोरी हुए 10 क्विंटल चावल को किया गया जप्त...




चोरी के आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
न्यामुंडा के रहने वाले हैं 03 आरोपी
मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का
आरोपियों से चोरी हुए 10 क्विंटल चावल को किया गया जप्त
आरोपियों पर भा.द.वि. की धारा 457, 380, 34 के अंतर्गत की गई कार्यवाही
नाम आरोपी :-
1. किशोर सेवक पिता श्री जगरनाथ सेवक उम्र 35 वर्ष निवासी बलीराम कश्यप वार्ड,
2. इरफ़ान सिद्धिकी पिता सिराज उद्दीन सिद्धकी उम्र 19 वर्ष निवासी नयामुण्डा
3. किशोर सिन्हा पिता विजय सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी बलीराम कश्यप वार्ड नयमुंडा जगदलपुर
जगदलपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चोरी के 03 आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि प्रार्थी असफाक हुनानी निवासी प. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत कुछ दिनों से उसके राइस मिल में रखे चावल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा हैं, महसूस होने पर अपने स्टाफ हमाल से पूछताछ किये कोई पता नहीं चल रहा हैं, दिनांक 29.11.23 के 06:00 बजे अपने हमालो से 20 प्लास्टिक बोरी चावल कुल 10 क्विंटल चावल किमती लगभग 20,000/- रु. को दीवाल किनारे छल्ली बनवाकर रखा जिसे रात्रि करीबन 09:30 बजे जाकर चेक किया बोरी वहां पर नहीं था चोरी हो गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मिल के हमाल से पूछताछ किया गया जो बताये कि वेयर हाउस के बाजू में रहने वाले व्यक्ति किशोर सिन्हा तथा किशोर सेवक को मिल के दिवार तरफ आते जाते देखा हैं, जिससे संदेह होने पर किशोर सेवक तथा किशोर सिन्हा से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिन्होंने उपरोक्त चावल को चोरी करना तथा घटना में अपने साथ इरफ़ान सिद्धकी को शामिल होना बताने से चोरी किये गए चावल को बरामद करते हुए उपरोक्त तीनो आरोपियों किशोर सिन्हा, किशोर सेवक, इरफ़ान सिद्धकी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक - कविता धुर्वे
उ.नि. - अरुण मरकाम
स.उ.नि. - सतीश श्रीवास्तव
प्र आर.- नितेश मेश्राम, चोवा दास
आरक्षक - प्रकाश नायक, राकेश, गुनाकर पनिग्राही, यशवंत