लॉकडाउन Extension: 9 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन.... साप्ताहिक बाजार सहित कई सुविधाओं पर लगा प्रतिबंध.... सिनेमा हॉल रहेंगे बंद.... देखें इस बार क्या होंगी गाइडलाइन…...

लॉकडाउन Extension: 9 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन.... साप्ताहिक बाजार सहित कई सुविधाओं पर लगा प्रतिबंध.... सिनेमा हॉल रहेंगे बंद.... देखें इस बार क्या होंगी गाइडलाइन…...

डेस्क। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए गोवा सरकार ने गोवा में लॉकडाउन को नौ अगस्त तक बढ़ा दिया। राज्य में कर्फ्यू की समय सीमा 2 अगस्त को खत्म होने वाली थी। प्रशासन ने गोवा में इसे आगे बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा है कि राज्य में सभी कोरोनावायरस से संबंधित प्रतिबंध जारी रहेंगे और कोई नई छूट नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने सिनेमा हॉल, कैसीनो, क्रूज, स्पा, और वीकली मार्किट सहित कई प्रतिष्ठानों पर रोक लगा दी है।

 

 

छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि, सरकार की मंजूरी से परीक्षाओं की अनुमति दी जाएगी। वहीं गोवा में पिछले 24 घंटों में रविवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए। वहीं 105 मरीज कोरोना से ठीक हो गए और एक की मौत हो गई। राज्य में 1,011 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 97.57 फीसदी है। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से, गोवा में कुल 1,67,046 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि कुल मामले 1,71,205 दर्ज किए गए।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए जबकि 39,258 कोविड मरीज ठीक/रिकवर हुए हैं। इस दौरान कोविड मरीजों के ठीक होने की तुलना में नए कोरोना मामलों की संख्या अधिक है। भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की अब राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से रिकवरी रेट की तुलना में कोरोना के नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत में लगातार 5वें दिन 40 हजार से अधिक कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं। 

 

 

देखें गाइडलाइन