CG प्रेमिका को मारी गोली बिग ब्रेकिंग : कॉलेज में प्रेमी ने प्रेमिका पर की फायरिंग…..गोलीकांड से दहला कॉलेज….घटना के बाद खुद पर भी चलाई गोली.....प्रेमी की गोली लगने से मौक़े पर मौत….मचा हड़कम्प…….
एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में पहले तो लड़की को गोली मार दी और फिर खुद के सिर पर गोली दाग कर खुदकुशी कर ली है।




सूरजपुर 12 मार्च 2022 । सूरजपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में पहले तो लड़की को गोली मार दी और फिर खुद के सिर पर गोली दाग कर खुदकुशी कर ली है। इस सनसनीखेज वारदात में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है, वही घायल युवती को चिंताजनक हालत में अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।(CG Girlfriend shot Big Breaking: Boyfriend fired at girlfriend in college)
प्रेमनगर कॉलेज के पीछे एक सिरफिरे आशिक ने लड़की पर गोली चला दी है लड़की को गोली मारने के बाद सिरफिरे युवक ने अपनी कनपटी पर भी गोली चला दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। गोली लगने से लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल लड़की को अंबिकापुर उपचार हेतु भेज दिया गया है (college stunned by the shooting)
तो वही मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के गांधीनगर में कॉलेज के पीछे ग्राम केदारपुर निवासी संजय भगत नामक लड़के ने प्रेमनगर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा केदारपुर के ही रहने वाली लड़की गौतम साहू की पुत्री बताई जा रही सिरफिरे आशिक ने लड़की के ऊपर गोली चला दी है। (boyfriend was shot dead on the spot)
दोनो के बीच प्रेम प्रसंग था ऐसा बताया जा रहा है। गोली लगने से घायल लड़की को तुरंत प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से पूरे एरिया को प्रशासनिक टीम द्वारा घेर दिया गया है वही कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज के अंदर ही रहने को कहा गया है।क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने सब को झकझोर कर रख दिया है वही पूरा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।