महिला शक्ति संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित कर नवागढ़ थाना स्टाफ को बांधी गई राखी थाना प्रभारी ने संस्था की सराहना की पढ़े पूरी खबर

महिला शक्ति संस्था द्वारा नवागढ़ थाना में नवागढ़ ब्लाक के पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नवागढ़ थाना के टीआई के के महतो उप निरीक्षक बीएन बनाफर ,प्रधान आरक्षक मिथुन भास्कर ,प्रधान आरक्षक महेश ,आरक्षक रामदेव साहू,नगर सैनिक जलेश्वर कश्यप, को आदि को महिला शक्ति के पदाधिकारियों ने राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया टीआई ने महिला शक्ति संस्था की सराहना करते हुए महिला शक्ति के पदाधिकारियों को शाबाशी दिया और बोले कि हमें छुट्टी नहीं मिलने के कारण हमारे सुनी कलाई को राखी बांधकर आप लोगों ने जो सम्मान दिया अति सराहनीय है उसके लिए मैं महिला शक्ति के पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और उसके बाद टीआई ने सम्मान पूर्वक बिठाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं छोटे-छोटे बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हम महिला शक्ति के महिलाओं एवं पदाधिकारियों इससे बचने के कई सारे उपाय बताये उन्होंने कहा कि विधवा माताओं एवं परित्यक्ता महिलाओं की सेवा करने का जो आप लोग कार्य कर रहे हो वह अति सराहनीय है इसके साथ साथ जो मोबाइल के दुष्प्रभाव बच्चों पर हो रहा है उसके लिए भी लोगों को जागरूक करने के कार्य के लिए महिला शक्ति के पदाधिकारियों की सराहना की इस विशेष कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित ब्लॉक पदाधिकारी गण योगेश्वरी थवाईथ ब्लॉक अध्यक्ष ,अनीता पटेल ब्लाक महासचिव, सावित्री देवी लहरें ब्लॉक युवा अध्यक्ष, अर्चना कैसी ब्लॉक संपर्क प्रमुख, खुशबू  ब्लाक चेयरमैन, हेमिन प्रधान ब्लॉक सलाहकार,
संतोष लहरे संपर्क प्रमुख ,एवं पंचायत पदाधिकारी संतोषी, पूर्णिमा ,चंपाबाई, सहदेव उपस्थित रहे