कलेक्टर-SP की छुट्टी: मंत्री पर फूटा लोगों का गुस्सा.... लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़.... मंत्री के सामने विरोध-प्रदर्शन पर सरकार खफा.... घटना के कुछ देर बाद ही कलेक्टर-एसपी नपे.... 4 अफसरों पर गिरी गाज.....

कलेक्टर-SP की छुट्टी: मंत्री पर फूटा लोगों का गुस्सा.... लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़.... मंत्री के सामने विरोध-प्रदर्शन पर सरकार खफा.... घटना के कुछ देर बाद ही कलेक्टर-एसपी नपे.... 4 अफसरों पर गिरी गाज.....

डेस्क। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिले श्योपुर के कलेक्टर-एसपी की छुट्टी हो गयी है। एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को बाढ़ प्रभावित शहर के दौरे के दौरान भारी विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार बेहद नाराज थी। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही कलेक्टर-एसपी दोनों को सरकार ने नाप दिया। श्याेपुर में बाढ़ के बाद से जनता में शासन, प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त आक्राेश है। 

 

 

शुरुआत में शासन ने इसे हल्के में लिया, लेकिन बीते राेज जब लाेगाें ने केंद्रीय मंत्री के वाहन पर कीचड़ फेंका ताे मामले की गंभीरता समझ आई। इसके बाद श्याेपुर में तबादलाें की बाढ़ आ गई है। पहले श्याेपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव फिर एसपी सम्पत उपाध्याय और अब सीएमओ मिनी अग्रवाल व एडीएम रुपेश उपाध्याय काे हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की जगह ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा काे श्याेपुर का कलेक्टर बनाया गया है। 

 

 

वहीं अनुराग सुजानिया नए पुलिस अधीक्षक हाेंगे। जबकि नए एडीएम त्रिभुवन नारायण सिंह हाेंगे। ग्वालियर चंबल अंचल में आई बाढ़ से वैसे ताे शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड व श्याेपुर प्रभावित हुए हैं, लेकिन श्याेपुर में शहरी क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव अधिक रहा है। ऐसे में लाेगाें का काफी नुकसान हुआ है। यहां लाेगाें का आराेप है कि प्रशासन के द्वारा सही समय पर इलाकाें काे खाली नहीं करवाया गया। जिसके कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद जब बाढ़ का पानी उतरा ताे राहत कार्य शुरू करने में भी देरी की गई। 

 

 

आक्राेशित पब्लिक ने सबसे पहले कलेक्टर, एसपी काे घेरा। इसके बाद उनका गुस्सा राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के सामने फूटा। आक्रोशित लोगों ने केंद्रीय मंत्री व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान, लोगों ने मंत्री की कार पर कीचड़ फेंक दिया। खरीदी बाजार में एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के आगे लेट गया। पुलिस ने उसे हटाया। जब विरोध शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने दूसरी गाड़ी बुलवाई। गाड़ी से वह कलेक्ट्रेट चले गए। लोगों ने अधिकारियों को भी बाजार में नहीं घुसने दिया।