जगदलपुर : अटल बिहारी बाजपेयी को भाजपा ने याद किया...




अटल बिहारी बाजपेयी को भाजपा ने याद किया
अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई श्रंद्धाजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये
अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लें कार्यकर्ता - शिवनारायण पाण्डेय
जगदलपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्व.बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल बिहारी के जीवन में प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उससे प्रेरणा लेने की बात कही।
मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिये ऐसी पुस्तक है, जिससे राष्ट्र की सतत सेवा, संगठन के लिये समर्पण व जनता जनार्दन के लिये निस्वार्थ सेवाकार्य का पाठ भाजपा कार्यकर्ता आत्मसात करें। श्रंद्धाजलि सभा को पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया।
आयोजन में प्रमुख रुप से श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद्र भंजदेव , योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पानीग्रही, नरसिंह राव,अवधूत जोशी, राजेंद्र बाजपेई,सुब्रतो बिस्वास, बी जयराम,शशि नाथ पाठक,आशुतोष पाल,प्रकाश झा ,राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी, रिंकू पांडे, नरेंद्र पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, अतुल सिम्हा ,गणेश काले , अविनाश श्रीवास्तव , सुधा मिश्रा ,लक्ष्मी कश्यप, ममता पोटाई, शेखर शर्मा, रितेश सोनी, किशोर महावर, अनिल राव, मनोज पटेल,रूपेश कुमार जैन, सूर्य भूषण सिंह, प्रकाश झा, शेख सिद्दीकी,अनिमेष चौहान, दिनेश पांडे, योगेश शुक्ला, मनोज ठाकुर, योगेश पाणिग्रही, रमन चौहान, विनोद पांडे, अमरनाथ झा , विक्रम सिंह यादव, सुरेश कश्यप , सविंद्र सेठिया , रेदू नाग, रूपेश समरथ ,रमेश ठाकुर, भारत सिंह ठाकुर, विमल पांडे ,तुलाराम सेठिया , जीवनाथ मौर्य, महेश सेठिया, यजेंद्र सिंह, राकेश ठाकुर, चंद्रकांत भंडारी ,ओमप्रकाश गुप्ता, बलराम मौर्य, प्रेम यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।