IRCTC Tour Package: IRCTC दे रहा है नेपाल घुमने का मौका! कम खर्च में घूम आइये, मिलेंगी ये सुविधाएँ, यहाँ देखें पूरी डिटेल...
IRCTC Tour Package: IRCTC is giving a chance to visit Nepal! Come visit in less cost, you will get these facilities, see full details here... IRCTC Tour Package: IRCTC दे रहा है नेपाल घुमने का मौका! कम खर्च में घूम आइये, मिलेंगी ये सुविधाएँ, यहाँ देखें पूरी डिटेल...




IRCTC Nepal Tour :
नया भारत डेस्क : नेपाल एक ऐसा देश है जो कि हिमालय की ऊंची और बर्फीली पर्वत चोटियों से घिरा हुआ है। यहां आप आपको कुदरत और संस्कृति के कई सारे रंगों का संगम देखने को मिलेगा। इसी देश में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट भी मौजूद है, साथ ही यहां पर भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर पशुपति नाथ भी है। अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो नेपाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। (IRCTC Nepal Tour)
IRCTC नेपाल घूमने वालों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इसमें आप काफी कम पैसे में नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। टूर पैकेज खास तौर पर दिल्ली वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऐसे में आइये जानते हैं नेपाल के इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में। (IRCTC Nepal Tour)
कहां से शुरू होगा नेपाल टूर (IRCTC Nepal Tour) :
नेपाल टूर की शुरुआत दिल्ली से IGI एयरपोर्ट से होगी। 7 बजकर 50 मिनट पर सैलानी दिल्ली से नेपाल के लिए उड़ान भरेंगे। काठमांडू लैंड करने के बाद सैलानी सीधे होटल जाएंगे। शाम को इधर उधर की सैर करने बाद वापस होटल पहुंच कर डिनर और आराम करेंगे। टूर के दूसरे दिन सुबह का नाश्ता करके सैलानी पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सैलानी बुद्धनाथ स्तूप की सैर करेंगे। इसके बाद वे पाटन के लिए रवाना होंगे। वहां पर वे दरबार स्क्वायर और तिब्तियन रिफ्यूजी सेंटर की सैर करेंगे। शाम को सैलानी बुधनीलकंठ के दर्शन करके वापस होटल लौट आएंगे। (IRCTC Nepal Tour)
तीसरे दिन का टूर प्लान :
टूर के तीसरे दिन सैलानी ब्रेकफास्ट के बाद पोखरा के लिए निकल जाएंगे। पोखरा जाने के रास्ते में सैलानी मनोकामना मंदिर के दर्शन करेंगे। पोखरा में सैलानी होटल में रात का डिनर और आराम करेंगे। टूर के चौथे दिन सैलानी सुरंगकोट में हिमालय पर्वतों से होने वाले सूर्योदय के मनोरम नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे। सुबह के नाश्ते के बाद सैलानी बिंह्यबासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद सैलानी डेविल्स फॉल, गुप्तेश्वर महादेव गुफा की सैर पर भी जाएंगे। (IRCTC Nepal Tour)
टूर के पांचवे दिन का प्लान :
टूर के पांचवे दिन सैलानी सुबह नाश्ते के बाद वापस काठमांडू के लिए रवाना हो जाएंगे। काठमांडू पहुंच कर सैलानी वापस होटल में चेक इन करेंगे। इसके बाद वे वहां पर आस पास की जगहों की सैर कर सकते हैं। टूर के छठे दिन सैलानी काठमांडू एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। (IRCTC Nepal Tour)
टूर का किराया और मिलने वाली सुविधाएं :
IRCTC के इस पांच रातों और छह दिन वाले टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 36999 रुपये का किराया देना होगा। इस टूर पैकेज में सैलानियों को फ्लाइट का टिकट, नाश्ता और डिनर, होटल में एकोमोडेशन और घूमने के लिए एसी गाड़ियों का इंतजाम किया जाएगा। (IRCTC Nepal Tour)