IMD Alert : इन राज्यों में बदलेगा मौसम,भारी बारिश सहित बर्फबारी का अलर्ट,,जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
IMD Weather Update, Mausam Update, Mausam, Weather Forecast :राजधानी दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश=बर्फबारी जारी रहेगी। पंजाब राजस्थान में मौसम बदलेगा




IMD Weather Update, Mausam Update, Weather Today, Mausam, Weather Forecast : अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है। हालांकि कई क्षेत्रों में जहां बारिश का दौर अभी भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है।
हीट वेव का Alert जारी किया गया है। इधर, उड़ीसा में चल रही भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है जबकि राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।
मौसम में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। सोमवार को बिहार के 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया।
इन राज्यों में बदला मौसम
राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। दरअसल दिल्ली, एनसीआर के इलाकों में 18 अप्रैल से मौसम खराब होने वाला है।
क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज आंधी चलेगी। वही हल्की बारिश देखी जा सकती है। 18 और 19 अप्रैल को तेज आंधी चलने का Alert जारी किया गया है।
19 अप्रैल को भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र पर मौजूद है। जिसके कारण 18 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
ऐसे में 18 से 21 अप्रैल के दौरान राजधानी दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आएंगी।
गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी
जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दो दिन तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी
मौसम विभाग के अनुसार गुरु और शुक्रवार को राजधानी दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं पंजाब हरियाणा राजस्थान में भी मौसम बदल सकता है।
तेज हवा की गति रहने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट है।