Hardik Patel Will Join BJP: भाजपा में 'हार्दिक'.... हार्दिक पटेल इस तारीख को थामेंगे BJP का दामन.... कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी.... CM दिलाएंगे सदस्यता.... हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस.....
Hardik Patel News, Hardik Patel to Join BJP Hardik Patel Will Join BJP: हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी थी। हार्दिक पटेल ने इसी महीने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह लगातार कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को खत भी लिखा था, जिसमें उन्होंने पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पार्टी की राजनीति सिर्फ विरोध तक ही सीमित रह गई है। (Hardik Patel to join BJP on 2nd June, He had recently quit Congress)




Hardik Patel News, Hardik Patel to Join BJP
Hardik Patel Will Join BJP: हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी थी। हार्दिक पटेल ने इसी महीने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह लगातार कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को खत भी लिखा था, जिसमें उन्होंने पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा था कि पार्टी की राजनीति सिर्फ विरोध तक ही सीमित रह गई है। (Hardik Patel to join BJP on 2nd June, He had recently quit Congress)
सीएए-एनआरसी और आर्टिकल 370 का भी हार्दिक ने अपनी चिट्ठी में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, देश को विरोध नहीं बल्कि एक ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो। अयोध्या में श्री राम का मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने जैसे फैसले हों। देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही। (Hardik Patel Will Join BJP)
इस्तीफा देने से पहले हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से पार्टी का नाम और पद अपने हटा दिया था। इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि वह जल्द ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पटेल का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठोकर ने कहा कि हार्दिक ने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि उनको डर था कि राजद्रोह के मामले में उनको जेल जाना पड़ सकता है। (Hardik Patel to Join BJP)
अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक को पार्टी जॉइन कराएंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। (Hardik Patel to join BJP on 2nd June, He had recently quit Congress)